पटना/ आशीष कुमार
दरभंगा में जन्मी और लंदन में पढ़ी लिखी पुष्पम प्रिया इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टक्कर देंगी। वह खुद को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार ही बता रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अखबार में 2 पेज का विज्ञापन देकर वह रातोंरात स्टार भी बन गई है। पुष्पम प्रिया ने प्लूरल्स नाम से राजनीतिक दल बनाया है। पुष्पम इस पार्टी की अध्यक्ष है। पुष्पम प्रिया ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस से लोक प्रशासन में m.a. किया है। उन्हें डेवलपमेंट स्टडी में एमए किया है। पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने पार्टी के लिए नारा भी बनाया है ‘जन गन सबका शासन’। उन्होंने कहा है कि बिहार में अब सबका शासन होगा। बिहार के अक्षम नेताओं को चुनौती दे रही हूं। मेरी जीत होगी लेकिन आप इस ऐतिहासिक बना सकते हैं। पटना से एमएलसी का चुनाव लड़ना बस एक शुरुआत है। बिहार चुनाव में हमारा गौरव वापस लाने के लिए हम से जुड़े हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी राज्य में सकारात्मक राजनीति करेंगी। उन्होंने कहा बिहार की अगर सीएम बनती है तो 2025 तक बिहार को देश का सबसे विकसित राज्य बना देंगी। यही नहीं वर्ष 2030 तक बिहार विकास के मामले में यूरोपीय देशों जैसा हो जाएगा।
गौरतलब है कि पुष्पम प्रिया जनता दल यू के पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी है। वह फिलहाल लंदन में ही रह रही है। वह कहती है कि बिहार उनका पहला प्यार है। और अब वह राज्य के लिए काम करना चाहती है। पुष्पम के पिता पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने पूरी योजना बनाकर पुष्पम को चुनाव मैदान में उतारा है। पुष्पम आज बिहार के राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बनी हुई है। उन्होंने भले ही महिला दिवस के दिन अखबारों में विज्ञापन दिया हो लेकिन इसकी शुरुआत पुष्पम ने अक्टूबर 2019 में ही कर दी थी। पुष्पम के फेसबुक पेज को अगर देखा जाए तो उन्होंने 12 अक्टूबर 2019 को जो पहला पोस्ट किया था उसमें उन्होंने लिखा था कि बिहार का भविष्य क्या है। इसके लिए उन्होंने दो जवाब ही डाले थे कि तो बिहार को छोड़ दें या फिर सच को बदले।