संजीव मिश्रा,वरीय संवाददाता।
भागलपुर।
एक बार फिर भागलपुर में हत्याओं के दौर शुरू हो चुका है। आज भागलपुर में बड़ी घटना घटित हुई है। जहां नामचीन क्रिमनल लॉयर की हत्या हुई है।
स्टेट बार काउंसिंल के उपाध्यक्ष और भागलपुर व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय की संदिग्ध परिस्थियों में हत्या कर दी गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। शव उनके कमरे में मिला।
घटना का पता शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे तब लगा जब वो कोर्ट जाने के लिए घर से नहीं निकले। शुरुवाती पुलिसिया जांच के अनुसार उनकी हत्या देर रात तकिए से मुंह दबाकर की गई है। घर के एक कमरे में रखे पानी के ड्रम से उनकी नौकरानी पचास वर्षीय रेणु का शव मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि साक्ष्य मिटाने के लिए नौकरानी की भी हत्या कर दी गई है।
फ़ाइल फ़ोटो,कामेश्वर पांडेय
घटना जिले के पॉश माने जाने वाले तिलकामांझी थाने के नवाबबाग कॉलोनी की है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक नामचीन अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय अविवाहित थे। और अपने घर में अकेले रहते थे। घर के कामकाज के लिए उन्होंने रेणु को रखा हुआ था। घटनास्थल पर रेंज डीआईजी सुजीत कुमार, एससएसीप आशीष भारती और सिटी एसपी एसके सरोज समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। मौके पर फोरेंसिक विशेषज्ञ की टीम भी पहुंची हुई है। घटना को लेकर वकीलों और स्थानीय लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कयास लगाया जा रहा है निजी या संपत्ति विवाद को लेकर किसी जानकार ने ही घटना को अंजाम दिया है।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय कोर्ट में हड़कंप मच गया। वकील घटनास्थल पर जुटने लगे हैं। वकीलों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनपने लगा है। वकीलों ने आपातकालीन बैठक बुलाकर घटना के विरोध में न्यायालय में कामकाज ठप करते हुए तत्काल हड़ताल की घोषणा कर दी । वकीलों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हत्यारे को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो होली के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
उधर पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने और छानबीन में जुट गई है।
उधर डीआइजी सुजीत कुमार ने पत्रकारों को बताया कि
पुलिस को वैज्ञानिक अनुसंधान में हत्याकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं,
डीआईजी के द्वारा इशारों ही इशारे में हत्याकांड के लिए उनके किरायादार गोपाल भारती पर नजरें टिका दी है। बरहाल जो भी हो अंततः कहा कि जल्द ही हत्यारा पुलिस की पकड़ में होगा।