विवेक यादव
इंडिया न्यूज नाउ,मुंगेर
बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल अन्तर्गत मिडिया टीम ने अचानक नयागॉव पानी टंकी के पास चल रहे राजस्व कचहरी में पहुचे वहां काम कर रहे दलाल अमरेन्द्र सिंह (विन्दवार निवासी) ने खुद को राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरिक्षक अखलेस्वर यादव बताया ।राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरिक्षक अखलेस्वर यादव से मोबाइल पर बात हुई तो वह कुछ भी कहने को तैयार नही हुए।अंचल अधिकारी, जमालपुर श्री शंभू मंडल से भी मोबाइल पर बात हुई तो उनके द्वारा भी कोई सटिक जबाब नही दिया गया।हाल ही में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के माननीय मंत्री श्री रामनारायण मंडल ने अपने बयान में कहा की पुरे प्रदेश के अंचल कार्यालय भर्ष्टाचार का अड्डा बन गया है।मंत्री जी ने यह भी स्पस्ट तौर पर कहा की प्रदेश के अंचलो मे दलाल रखकर रैयतो को जानबूझ कर खाता, खसरा, रकवा बदलकर/जमाबंदी का पन्ना फारकर/यह कहकर की जमाबंदी फैट गई है परेशान कर रहे हैं।आनलाईन के नाम पर अमरेन्द्र सिंह जैसे दलाल नाजायज वसूली कर रुपये का आपस में बन्दरबाट कर रहे हैं।कार्यालय मे जल्दी ना तो अंचल अधिकारी ही मिलते है और ना ही कर्मचारी ही मिलते है तो सिर्फ और सिर्फ अमरेन्द्र सिंह जैसे दलाल।दलालो को बढ़ावा अंचल अधिकारी, कर्मचारी अपने लाभ के पद पर होने के कारण दे रहे हैं अपने पद का दुरुपयोग कर दलालो के माध्यम रैयतों से खता, खसरा, रकवा वगेरह के नाम पर नाजायज वसूली कर रैयतो का अर्थिक शोसन कर रहें हैं।दाखिल खारिज भी प्रदेश में समय से निस्पादीत अंचल अधिकारी के द्वारा नही किया जा रहा है।छात्र/छात्राओ को भी स-समय प्रमाण पत्र नही मिलता है।अक्सर इस विभाग के कर्मी रिश्वत लेते पकड़े जाते है।ये लोग ज्यादातर भूमि माफिया के लिये काम करते है।ब्यूरो टीम ने जब इस घटना को अपने केमरे मे कैद किया ही दलाल अमरेन्द्र सिंह के होश उड़ जाये, कर्मचारी वो अधिकारी भी कार्यालय में नही थे।अब जरुरत है ऐसे दलालो, कर्मचारियो, अंचल कर्मियो पर प्रशासनिक न्याययीक और विभागीय कार्यवाही की।