प्रदीप कुमार बाँका
इंडिया न्यूज नाउ।
बांकाः जिले में अंग किसान मोर्चा की अगुवाई में होली मिलन समारोह का आयोजन शहर के वीर कुंवर सिंह मैदान में किया गया। जिसमें जिले भर के लोग शामिल हुए। अंग किसान मोर्चा के संरक्षक कौशल किशोर सिंह ने होली मिलन समारोह में आए लोगों को बारी-बारी से अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। साथ ही होली के गीतों पर युवा से लेकर वृद्ध तक देर शाम तक झूमते नजर आए।
शहर के वीर कुंवर सिंह मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में जात पात से उठकर लोग शामिल हुए। दोपहर बाद शुरू हुए होली मिलन समारोह में लोगों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। युवा से लेकर वृद्ध तक होली मिलन समारोह में शरीक हुए। होली मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य जिले में आपसी सौहार्द बनी रहे और लोगों से संवाद स्थापित करना था। इसके लिए अंग किसान मोर्चा के संरक्षक कौशल किशोर सिंह ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। अंग किसान मोर्चा के संरक्षक कौशल किशोर सिंह ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य यह है कि बांका जिले के तमाम लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनी रहे। लोग मिल जुल कर होली का त्योहार मनाए. वहीं, उन्होंने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा तो प्रत्येक वर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।