संजीव मिश्रा, वरीय संवाददाता।
भागलपुर/झारखंड।
झारखंड यात्रा पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को देवघर में स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा धाम का दौरा कर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होने ने गुमला में स्वयंसेवी संस्था विकास भारती के विभिन्न कार्यों का जायजा भी लिया।
इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद के साथ झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री कृष्णानन्द झा, सरदार पण्डा गुलाब नन्द ओझा, पण्डा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष प्रो. डॉ. सुरेश भारद्वाज, महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर, वरीय उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बाबा धाम आने पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर डीसी नैंसी सहाय व एसपी देवघर ने अगवानी की। ज्ञात हो कि सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई है ।खबर लिखे जाने तक महामहिम देवघर में मौजूद थे।