गौरीशंकर मिश्रा,इंडिया न्यूज नाउ।
मसौढ़ी ,पटना।
मसौढ़ी अनुमंडल परिसर में विगत सोमवार से प्रारम्भ जन अधिकार पार्टी( लो.)का सदस्यता अभियान का आज एक सप्ताह के उपरांत समापन हो गया! इस पूरे सदस्यता अभियान का नेतृत्व जाप नेता अधिवक्ता महेंद्र सिंह अशोक कर रहे थे ! शुरू से ही इस सदस्यता अभियान का हिस्सा रहे जन अधिकार पार्टी के अनुमंडल अध्यक्ष विशाल केसरी अंत अंत तक डटे रहे जिसमें अन्य लोगों के अलावा सुमन कुमार कुशवाहा, नरेश मांझी, शिव रंजन कुमार का इस सदस्यता अभियान में काफी सराहनीय योगदान रहा है आज की सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोगों के अलावे मसौढ़ी अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार ने भी सदस्यता ग्रहण किए अन्य अधिवक्ता में मुख्य रूप से विनोद कुमार चंद्रवंशी अब्दुल सत्तार अधिवक्ता अखिलेश कुमार सिंह दीपक कुमार जी अधिवक्ता विनोद कुमार अधिवक्ता पुण्य देव पंडित अधिवक्ता लोकेश आनंद अधिवक्ता कुमार गौरव अधिवक्ता हसन इमाम मुख्य रूप से शामिल थे अनुमंडल अध्यक्ष विशाल केसरी ने आगे बताएं कि आगे भी मैं तारेगना स्टेशन कर्पूरी चौक मेन रोड डाक बंगला के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी इस अभियान को चलाते रहेंगे और जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के हाथों को मजबूत बनाने का काम करूंगा उक्त आशय की जानकारी नेता अधिवक्ता महेंद्र सिंह अशोक और जाप अनुमंडल अध्यक्ष विशाल केसरी ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञापन जारी कर दी