विवेक यादव,इंडिया न्यूज नाउ।
प्रखंड – घाटशिला।
घाटशिला प्रखंड अंतर्गत स्थित सभी सबर टोलों में अभियान चलाते हुए सबर लोगों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बड़ाजोड़ी ग्राम में सबर लोगों का आधार कार्ड बनाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी पंचायत सचिवों को स्पष्ट आदेश दिया गया है कि कोई भी सबर किसी भी सरकारी सुविधा से वंचित ना होने पाए। इस प्रकार की कोई सूचना मिलने पर संबंधित पंचायत कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी। आधार कार्ड बनाने का कार्य प्रखंड के कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा किया जा रहा है एवं इस क्रम में वहां के पंचायत सचिव नीलकमल सेनापति उपस्थित थे।