संजीव मिश्रा, वरीय संवाददाता।
इंडिया न्यूज नाउ।
भागलपुर : कोयलाघाट के काली स्थान परिसर में आयोजित बैठक में 1 और 2 फरवरी को भागलपुर के तिलकामांझी स्थित वृंदावन भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय अंगिका महोत्सव-2020 में दूसरे दिन के प्रथम सत्र में होने वाले चर्चा-परिचर्चा कार्यक्रम में बोलने वाले वक्ताओं के नाम तय रने को लेकर एक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षत अंगिका-हिन्दी के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार हीरा प्रसाद हरेन्द्र ने की। बैठक में मुख्य अतिथि की हैंसियत से बाबा दिनेश तपन और विशिष्ट अतिथि के रूप में वाणिज्य कर विभाग के सेवानिवृत संयुक्त आयुक्त कैलाश ठाकुर मंचासीन रहे। बैठक को संबोधित करते हुए
अंगिका महोत्सव- 2020 के संयोजक गौतम सुमन ने महोत्सव के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में होने वाले चर्चा-परिचर्चा में विभिन्न विषयों पर सर्वसम्मति से लिए गये निर्णय पर वक्ताओं के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि इस चर्चा-परिचर्चा में मुख्य वक्ता अनिल कुमार झा होंगे।तत्पश्चात विषय अंगिका साहित्य रो इतिहास आरू लेखन पेॅ डाॅ.प्रदीप प्रभात,आधुनिक अंगिका काब्य साहित्य पेॅ त्रिलोकीनाथ दिवाकर,आधुनिक अंगिका नाट्य साहित्य पेॅ विद्या वाचस्पति आमोद कुमार मिश्र,अंगिका कहानी साहित्य पेॅ अनिरुद्ध प्रसाद विमल,अंगिका बाल साहित्य पेॅ दिनेश बाबा तपन,अंगिका लोक साहित्य पेॅ डाॅ.मीरा झा,अंगिका उपन्यास पेॅ डाॅ.गौतम कुमार यादव,अंगिका केॅ भूगोल पेॅ डाॅ.एस.एन.पांडेय,संविधान रो आठमा अनुसूची मेॅ अंगिका कैन्हेॅ पेॅ कुंदन अमिताभ आरू शतदल मंजरी,अंगिका विकास मेॅ उत्तर अंग प्रदेश रो योगदान पेॅ कैलाश झा किंकर आरू राहुल शिवाय, मध्य अंग प्रदेश मेॅ अंगिका साहित्य पेॅ हीरा प्रसाद हरेन्द्र,संथाल परगना मेॅ अंगिका साहित्य पेॅ ब्रह्मदेव कुमार,आकाशवाणी आरू अंगिका पेॅ प्रॊ.दिलीप झा आरू प्रीतम विश्वकर्मा कवियाठ,अंगिका आन्दोलन पेॅ सुधीर कुमार सिंह प्रोग्रामर,अंगिका साहित्य केॅ विकास मेॅ नारी केॅ लेखन पेॅ सुजाता कुमारी आरू अंगिका विकास मेॅ भविष्य रो योजना पेॅ कैलाश ठाकुर जी बोलतै।उन्होंने बताया कि विभिन्न विषयों पर बोलने वाले वक्ताओं के लिए पाँच मिनट का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने विभिन्न विषयों पर बोलने वाले वक्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने वक्तब्य की एक लिखित काॅपी भी साथ लाएं और उसे महोत्सव के संयोजक के पास जमा करा दें।
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए अंगिका-हिन्दी के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार डाॅ.अमरेन्द्र ने कहा कि महोत्सव की तैयारी अब युद्ध स्तर पर जारी है।आगत अतिथियों के रहने-खाने की व्यवस्था हो चुकी है। कार्यक्रम की सारी रूप-रेखा तय हो चुकी है।उन्होंने इस महोत्सव की अभूतपूर्व सफलता के लिए संपूर्ण अंगिकाभाषियों से अपील की
अपने अध्यक्षीय उद्गार में हीरा प्रसाद हरेन्द्र ने कहा कि महोत्सव की तैयारी और कार्यक्रम की रूप रेखा को देखकर कहा जा सकता है कि इस महोत्सव की गूंज पूरे राष्ट्रीय स्तर पर गुंजेगी और निश्चित रूप से अंगिका के लिए अच्छे दिन आएंगे। उन्होंने सभी अंगिका कवि-साहित्यकार व अंगिकाप्रॆमियों से आग्रह किया कि वे मनभेद व मतभेद से ऊपर उठकर केवल अपने अस्तित्व व अस्मिता को ध्यान में रखकर अंगिका महोत्सव को सफल बनाने का हर संभव प्रयास करें।
इस मौके पर डॉ.अमरेंद्र,कैलाश ठाकुर,दिनेश बाबा तपन,गीतकार राजकुमार,त्रिलोकीनाथ दिवाकर,कुमार गौरव,सच्चिदानंद साह किरण,प्रीतम विश्वकर्मा कवियाठ,धीरज पंडित, विनय सिंह, डाॅ.गौतम यादव,नित प्रकाश सहित कई लोग उपस्थित थे। आज की बैठक का संचालन कवि सच्चिदानंद किरण ने किया।