रूपेश कुमार,इंडिया न्यूज नाउ।
दलसिंहसराय ।
समस्तीपुर : दलसिंहसराय || नशा बंदी, दहेज व बाल विवाह उन्मूलन एवं जल जीवन हरियाली के पक्ष में आयोजित राज्य व्यापी मानव श्रृंखला के दौरान अनुमंडल क्षेत्र के छह रूटों में बड़ी संख्या में हाथ से हाथ जोड़ इसकी कड़ी के रूप में बड़ी उत्साह के साथ लोग शामिल हुए। इनमें भाग लेने वालों में बड़ी संख्या में शामिल छात्र – छात्राओं में काफी उत्साह देखा जा रहा था जिनके हाथों में नशा मुक्ति, दहेज व बाल विवाह उन्मूलन एवं जल जीवन हरियाली से संबंधित स्लोगन लिखे तख्तियां थीं। वहीं छात्र छात्राएं अपने विद्यालयो के साथ झांकी प्रस्तुत कर लोगो को जागरूक कर रहे थे। तरह तरह के भेष में कतार में लगे लोग नारा भी लगा रहे थे। श्रृंखला में शामिल बहुत से लोग हाथों में पौधे रख कर अधिक से अधिक पौधरोपण एवं उसके संरक्षण की अपील कर रहे थे। मौके पर अधिकारियों ने भी पत्रकारों के साथ मिलकर मानव श्रृंखला बनाया।
श्रृंखला की सफलता एवं विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता ज्ञानेंद्र कुमार, बीडीओ विरेन्द्र कुमार सिंह, अंचलाधिकारी अमरनाथ चौधरी सहित सभी अधिकारी मुस्तैद थे। इस श्रृंखला में प्रखंड जदयू अध्यक्ष अजीत कुमार, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार बमबम, प्रखंड प्रमुख कन्हैया लाल चौधरी, डॉ अरविंद कुमार ज्योति, संजय सोनी, हरिश्चन्द्र पोद्दार, सुजीत पाठक, सुशील कुमार सुरेका के अलावा बड़ी संख्या में लोग कड़ी के रूप में शामिल हुए। वहीं राजद, रालोसपा सहित अन्य विपक्षी दलों ने इसे फ्लॉप शो बताया।