विवेक मुस्कान,इंडिया न्यूज नाउ।
दरभंगा ।
दरभंगा :- जिला शहरी विकास अभिकरण, दरभंगा के द्वारा दोनार गुमटी से टिंगही पुल तक करीब 2.5 कि.मी. लम्बी नाला का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं नगर विधायक द्वारा आज अपराह्न में दोनार जाकर नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। वहाँ नाला निर्माण कार्य की गति अत्यंत धीमी पाई गई, जिसे देखकर जिलाधिकारी एवं माननीय विधायक द्वारा कार्यपालक अभियंता, डूडा के प्रति सख्त नाराजगी व्यक्त किया गया।
उन्होंने कहा कि दरभंगा शहर में जल निकासी के दृष्टिकोण से यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे अधिक संसाधन लगाकर तीव्र गति से पूरा कराई जाये। जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, डूडा को चेतावनी दिया गया है कि नियत समय पर गुणवत्तापूर्ण नाला का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने पर एजेंसी एवं संवेदक दोनों के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।