आशीष कुमार, इंडिया न्यूज़ नाउ।
पटना
राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधी दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे रहे हैं। पिछले दिनों पटना जंक्शन से सटे वीणा सिनेमा कैंपस के यूनाइटेड बैंक शाखा में अपराधियों ने तकरीबन 9 लाख रूपये लूट लिए थे। आज
राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत अति व्यस्त एनी बेसेंट रोड में आज दोपहर में डेयरी कर्मी से अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर ढाई लाख रुपए लूट लिए। यह घटना तब हुई जब बरौनी डेयरी कर्मी अभिषेक कुमार रुपए कलेक्शन करने के बाद अपने दफ्तर की ओर जा रहा था। बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर अभिषेक के ऊपर फायरिंग कर रुपए से भरा बैग लूटकर भाग गए। इस फायरिंग के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस घटना के बाद सिटी डीएसपी सुरेश कुमार और पीरबहोर थानेदार ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। अब तक लुटेरों का पता नहीं चल सका है। लूट कांड की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लुटेरों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में साफ नहीं दिख रहा है। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा घटना की छानबीन की जा रही है।