सोनू गुप्ता, इंडिया न्यूज नाउ।
बौंसी (बांका) :
कुसबरना खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल फाइनल मैच के समापन पर भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने विनर साहिबगंज एकादश टीम कप्तान पुरस्कृत को किया है। वहीं उपविजेता बांका टीम कप्तान को पुरस्कृत करते हुए भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा जो हारता है वह जीतता भी है। हम राजनीति करने वाले लोग आप लोगों के खेल से ही सीख लेते हैं। उन्होंने कहा सरकार खेल को बढ़ावा देने के प्रति कृतसंकल्पित है। खेले गए फाइनल मैच में मडरो साहिबगंज की टीम ने शुन्य एक गोल से बांका थ्रीएमएफसी टीम को हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच रनर बांका टीम के रायसेल सोरेन को मिला। जबकि मैन ऑफ द सीरीज का खिताब विजय टीम के ताला सोरेन के नाम रहा। तृतीय पुरस्कार विक्रम स्टार टीम को मिला। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह थे। बौंसी दक्षिणी प्रखंड अध्यक्ष पूरन लाल टुडू ने खेल की विकास के लिए सरकार से संसाधन मुहैया करवाने की बात कही। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से राज्य महिला आयोग सदस्य निक्की हेम्ब्रम, अजय कुमार दास, रामानंद चौधरी, महेश गुप्ता, राजीव लोचन मिश्रा, उगेंद्र मंडल, जीप गणेश मुर्मू के हाथों खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मंडल उ. अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, विक्की मिश्रा, राघवेंद्र झा, उगेंद्र मंडल, हीरालाल मंडल, मुकेश सिन्हा, सुभाष साह, सुनील चटर्जी, दिवाकर साह, खीरो यादव, महादेव शर्मा, गौरव चौधरी आदि थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र सोरेन ने कहा इस खेल का आयोजन कुशबरना, धोवरना, लेटवावरण और झीकटीबरन गांव के लोगों द्वारा आयोजित किया गया है। कॉमेंटेटर जेवेल हांसदा और गुलाम मुस्तफा थे। फुटबॉल टूर्नामेंट खेल में भागलपुर, सरायदह दुमका, लिट्टीपाड़ा,
सागर गोड्डा, कटोरिया, बेलहर, सुंदरपहाड़ी, आदि 16 टीमों ने भाग लिया था।