लातेहार
भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन….
उतर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री ने की शिरकत……
कार्यकर्ता की बैठने को रखी कुर्सियां दिखी खाली……
लातेहार/बरवाडीह:-आगामी चुनाव को देखते हुये,कार्यकर्ताओ में नई ऊर्जा एवं स्फूर्ति फुकने के लिये,बरवाडीह में धड़धड़ी नदी के समीप भारतीय जनता पार्टी की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया,,जिसमें बरवाडीह प्रखंड के विभिन्न बूथों के प्रभारी समेत कार्यकर्ता शामिल हुये।बरवाडीह भाजपा नेताओं के साथ-साथ उतर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेन्द्र पांडेय भी शामिल हुये।
बूथ स्तरीय कार्यकम के दौरान कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं की बैठने के व्यवस्था की गई कुर्सियां खाली दिखी।
इस बूथ स्तरीय कार्यकर्म के दौरान कार्यकर्ताओं में महेंद्र पांडेय उत्साह एवं स्फूर्ति का संचार करते दिखे।
इस दौरान उतर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री माननीय महेंद्र पांडे ने जम कर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कांग्रेस पार्टी शुरू से ही देश को बांटने में लगी है,घोटालों की सरताज़ है कांग्रेस।श्री पांडेय ने एक सांस में कांग्रेस शासन काल मे हुये घोटालों को गिनाया।
श्री पांडेय ने आगे कहा हम भारत माँ के लाल है।पार्टी बदले वाले से सावधान रहें।कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करे।23 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी के मनिका विधानसभा के उम्मीदवार रघुपाल सिंह की जीत निश्चित है।लोगों से मिले और अपने उद्देश्य को प्राप्त करे वही मोके पर मनिका विधानसभा के चुनाव प्रभारी राकेश चौधरी, बिस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष इकबाल सिंह,प्रखंड अध्यक्ष ईश्वरी सिंह,युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष दीपक तिवारी,विनय सिंह,नीरज सिह,अशफाक अहमद मुन्ना,दिलीप यदुवंशी, अशोक प्रसाद,बबलू प्रसाद,टुनटुन,श्रवण सिंह समेत और भी लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट कैमरा मैन राहुल कुमार के साथ बद्री गुप्ता लातेहार ब्यूरो की रिपोर्ट