संजीव मिश्रा, वरीय संपादक
बांका,भागलपुर।
बांका ।शनिवार को राजद कार्यालय में राजद नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन पौधरोपण के बीच केक काटकर कर मनाया गया।
युवा राजद नेता तेजस्वी यादव का 30 वां जन्मदिन रजौन बाजार में स्थित राजद कार्यालय में जन्मदिन मनाते हुए सभी राजद कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया।
सभी ने मिलकर राजद नेता तेजस्वी यादव की दीर्घायु होने की कामना की।
इस मौके पर शनिवार को सभी कार्यकर्ताओं के बीच पौधारोपण और पौधा वितरण भी किया गया।
ईस कार्यक्रम में कृष्णानंद युवा अध्यक्ष, मिलन यादव युवा उपाध्यक्ष, मनीष कुमार, संजय झा महासचिव, सुभाष यादव पूर्व मुखिया एवं अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ऐसी ही स्थिति जिले के बेलहर, कटोरिया ,खेसर आदि जगहों पर तेजस्वी यादव की जन्मदिन मनाई गई। कहीं केक काटा गया तो कई जगहों पर मिठाई बांटा गया ।