रंजन कुमार (सासाराम)
आज रोहतास जिला के शिवसागर थाना अंतर्गत बेलाढी गांव में एक अनियंत्रित बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार 5 होमगार्ड के जवान तथा ऑटो चालक घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में लाया गया है। घायलों में दो की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जाता है कि होमगार्ड के जवान शिवसागर थाना से दीपावली की ड्यूटी के बाद अपना हथियार राइफलो को जमा करने पुलिस केंद्र डिहरी जा रहे थे। इसी बीच हादसे के शिकार हो गए। ऑटो में धक्का मारने के बाद बस फरार हो गया। इस दुर्घटना में जवान का एक राइफल भी टूट गया है। घायल होमगार्ड के जवान विक्रमा सिंह, जनेश्वर सिंह, ब्रिज बिहारी सिंह, सत्येंद्र सिंह तथा कुंवर सिंह है।