पटना से आशीष कुमार
जलजमाव से परेशान लोगों का आज रविवार को आखिरकार सब्र का बांध टूट ही गया। जलजमाव से परेशान लोगों ने राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पैत्रिक घर का घेराव किया। और उनके विरोध में नारे भी लगाए।
गौरतलब है की राजधानी पटना के लोग बाढ़ और जलजमाव के साथ-साथ अब डेंगू और चिकनगुनिया का भी कहर झेल रहे हैं। इस सब से आक्रोशित लोगों ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के राजेंद्र नगर स्थित पैतृक आवास का घेराव कर सरकार के विरोध में नारे लगाए। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने डिप्टी सीएम हाय हाय के नारे लगाए और उनसे मिलने की भी मांग की।
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग जलजमाव के लिए जिम्मेदार और लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया है। अधिकारियों के द्वारा लोगों के समझाने का प्रयास किया जा रहा है।