विवेक मुस्कान इंडिया न्यूज नाउ।
दरभंगा:23-समस्तीपुर लोकसभा उप निर्वाचन, 2019 के तहत दिनांक 21.10.2019 को मतदान होने है। इस लोकसभा क्षेत्रान्तर्गत दरभंगा जिला के दो विधान सभा क्षेत्र पड़ते हैं, जिसमें हायाघाट एवं कुशेश्वरस्थान विधान सभा क्षेत्र शामिल है।
हायाघाट एवं कुशेश्वरस्थान विधान सभा क्षेत्र में मतदान कराने की पूरी कार्रवाई दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा डाॅ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक करके समस्तीपुर लोकसभा उप निर्वाचन, 2019 (अंश) की तैयारी की समीक्षा किया गया।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर समय पूर्व सारी तैयारियाँ पूरी कर ली जाये। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती है। जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में बारी-बारी से सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी से तैयारी का जायजा लिया गया।
सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी कार्य योजनानुसार चल रहा है जो समय पर पूरा हो जायेगा। जिला परिवहन पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, वाहन कोषांग को समय पूर्व पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा गया है। हायाघाट एवं कुशेश्वरस्थान विधान सभा क्षेत्र के कुछ भाग पानी से डूबे रहने के चलते मतदान केन्द्रों पर पोलिंग पार्टी/पुलिस बल को पहुँचाने हेतु नाव एवं टैªक्टर की भी जरूरत पड़ेगी। जिला पदाधिकारी ने डी.टी.ओ. को बिरौल जाकर नाव एवं ट्रैक्टर की आवश्यकता का आकलन करके तदनुसार पर्याप्त संख्या में नाव एवं ट्रैक्टर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश दिया है।
डी.टी.ओ. को बिरौल में नाविकों के साथ बैठक करके नावों का फिटनेस् सार्टिफिकेट ले लेने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा मतदान के समय एन.डी.आर.एफ. की टीमे भी मौजूद रहेगी।
इस बैठक में अपर समाहत्र्ता श्री विभूति रंजन चैधरी, उप विकास आयुक्त डाॅ. कारी प्रसाद महतो, नगर आयुक्त श्री घनश्याम मीणा, सहायक समाहत्र्ता (प्रशिक्षु) श्री विनोद दूहन, सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी सम्मिलित हुए।