जितनारायण शर्मा।
गोड्डा, झारखंड
गोड्डा:- मंगलवार को पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पोड़ैयाहाट बाजार से भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कमल दूत के साथ रैली निकाली गई। जिलाध्यक्ष राजेश झा ने बताया कि 43 कमल दूत प्रखंड के तमाम पंचायतों के प्रत्येक गांव में जाकर वर्तमान डबल इंजन सरकार द्वारा लाए गए योजनाओं एवं उसकी सफलता का बखान करेंगे। इतना ही नहीं पिछले 5 वर्षों में भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए जो भी कार्य किया है इसकी लोगों को जानकारी दी जाएगी। करीब 43 कमल दूत को मौके पर साइकिल देकर जिला अध्यक्ष श्री झा ने रैली के लिए रवाना किया। मालूम हो कि इन तमाम कमल दूतों का मकसद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताना है। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ पोड़ैयाहाट विधानसभा के पूर्व विधायक प्रशांत मंडल, पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह, गजाधर सिंह, रघुनाथ यादव, प्रेम कुशवाहा, गोपाल जायसवाल, आईटी सेल के जिला प्रमुख शिवेश वर्मा, संतोष भगत, चंदन भगत, वेद प्रताप आर्य सहित संजय सिन्हा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।