आरिफ हुसैन जामताड़ा
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को राजपल्ली नामुपाड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल उदय कुमार सिंह कार्यक्रम समन्वयक कृतज्ञ कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए उनके जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कहां की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के दिखाए गए राह पर युवाओं सहित सभी को चलने की आवश्यकता है। तभी देश में वास्तविक परिवर्तन हो सकेगा। समाजसेवी अरविंद कुमार ने कहा कि आजादी के साथ दशक बीत गए हैं लेकिन देश में जो बदलाव आना चाहिए वह नहीं आ सका है जिसे युवाओं को आगे आने की जरूरत है। वही कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक प्रिया रंजन कुमार ने किया। मौके पर शुभम गौरव तारक नाथ सेन रंजीत कुमार जितेंद्र कुमार रवानी सहित अन्य मौजूद थे।