बद्रीप्रसाद गुप्ता, लातेहार।
रोकड़ पंजी समेत अन्य पंजी की जांच जतायी नाराजगी, पंजी संधारण का दिया निर्देश
कहा
कार्य के प्रति जिम्मेवार बने……..उप विकास आयुक्त सुश्री माधवी मिश्रा,
प्रतिक्षालय का किया उदघाटन
लातेहार
उप विकास आयुक्त सुश्री माधवी मिश्रा सोमवार को सदर प्रखंड कार्यालय पहुंची एवं प्रखंड का निरीक्षण किया साथ ही प्रखंड में संचालित योजनाओं की भी बारी-बारी से की। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त सुश्री मिश्रा सबसे पहले रोकड़ पंजी की जांच की जिसमें पाया कि रोकड़ पंजी का संधारण ठीक तरीके से नहीं किया गया है जिस पर उन्होंने नाराजगी जतायी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक को रोकड़ पंजी का सही तरीके से संधारण करने को लेकर निर्देशित किया। इस दौरान सुश्री मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि अधिकारी एवं कर्मी अपने कर्तब्य के प्रति जिम्मेवार बने। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रखंड में स्वीकृत पद एवं रिक्तियों की भी जानकारी ली एवं बीडीओ को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड में संचालित योजनाओं की भी जांच की। जिसमें पाया कि सामान्य इंदिरा आवास वितिय वर्ष 2012 से 16 तक कुल 3095 इंदिरा आवास स्वीकृत है जिसमें 2808 आवास पूर्ण कर लिए गए है वही 287 आवास अभी भी अपूर्ण है जिस पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया। प्रधानमंत्री आवास में बताया गया कि वितिय वर्ष 2016-17 से लेकर वितिय वर्ष 18-19 में कुल लक्ष्य 2913 का था जिसमें 2761 आवास को पूर्ण कर लिया गया है बाकि 152 आवास अभी भी लंबित है जिस पर उन्होंने अविलंब अपूर्ण आवास को पूर्ण करवाने का निर्देश दिया। वही वितिय वर्ष 2019-20 में 1816 प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया जिसमें 12 आवास पूर्ण हो गए है वही 1718 आवास के लाभूको को प्रथम किस्त का भुगतान किया गया है। वही 197 आवास के लाभूको को द्वितीय किस्त दी जा चूकी ह। जिस पर उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा के द्वारा ससमय सभी आवास को पूर्ण करवाने का लक्ष्य प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। मनरेगा योजना की समीक्षा में पाया कि प्रखंड में 320 योजना मनरेगा से संचालित हो रहा है जिस पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को अधिक से अधिक मनरेगा योजना गांव में संचालित करने का निर्देश दिया ताकि गांव में ही रोजगार का सृजन हो सके एवं पलायन रोका जा सके। निरीक्षण क्रम में उन्होंने बिरसा मुंडा आवास योजना,बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर आवास,विधायक मद,मुख्यमंत्री विकास योजना मद,सांसद मद,आदिवासी विकास समिति समेत अन्य संचालित योजनाओं की भी जानकारी ली एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को ससमय एवं गुणवतापूर्ण योजना को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। निरीक्षण में उप विकास आयुक्त के द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनााओं को लेकर अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदूओं पर चर्चा किया गया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। मौेके पर डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह,कार्यपालक दंडाधिकारी दिलीप महतो,प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक,योजना पदाधिकरी उपेन्द्र राम,प्रधानमंत्री आवास के नोडल पदाधिकारी गोविंद रत्नाकर, प्रधान लिपिक अरविंद कुमार सिंह,प्रधानमंत्री आवास के जिला समन्वयक शिव प्रसाद यादव समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।
प्रतिक्षालय का किया उदघाटन
प्रखंड कार्यालय परिसर में बने प्रतिक्षालय का उदघाटन उप विकास आयुक्त सुश्री माधवी मिश्रा,डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। प्रतिक्षालय का उदघाटन करते हुए उप विकास आयुक्त सुश्री मिश्रा ने कहा कि प्रतिक्षालय होने से प्रखंड कार्यालय में आने वाले आंगतूको को बैठने में अब काफी सुविधा होगी।