फोटो पल्स पोलियो की खुराक खिलाते सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार
एस. के. गांधी , लखीसराय।
रविवार को स्थानीय सदर अस्पताल प्रांगण में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों के बीच विधिवत पोलियो की दो बूंद खुराक खिलाकर जिले में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने जिले वासियों से स्वस्थ एवं खुशहाल नौनिहाल बच्चों का भविष्य निर्माण के लिए सभी लोगों से अपने अपने बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक खिलाए जाने की गुजारिश की सिविल सर्जन ने इन कार्यों में प्रतिनियुक्त जुड़े सभी आशा एएनएम एवं स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं से इमानदारी पूर्वक जन-जन तक पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने की गुजारिश की कार्यक्रम के दौरान डीपीएम मोहम्मद खालिद हुसैन डीआईओ डॉ एके भारती बी एस डॉक्टर अशोक कुमार सिंह सहित केयर इंडिया यूनिसेफ एवं अन्य संगठनों के लोग भी मौजूद थे