प्रकाश राज, इंडिया न्यूज़ नाउ हाजीपुर/ वैशाली
वैशाली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहां जेसीबी से टक्कर मारकर नीलगाय को जिंदा दफना दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वहीं इस घटना को लेकर वन विभाग को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले नीलगाय को जेसीबी की मदद से गड्ढे में गिराया गया उसके बाद उसे जिंदा दफना दिया गया है। जानकारी के अनुसार किसानों को फसल को बचाने के लिए नीलगाय को मारने का आदेश जारी किया गया है लेकिन जिंदा दफनाने का नहीं, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि गोली मारने के बाद नीलगाय की मौत को पहले सुनिश्चित किया जाए और फिर उसे दफनाया जाए। लेकिन वैशाली में तो हद ही हो गई जहां अपने फसल को बचाने के चक्कर में नीलगाय को जेसीबी की मदद से धक्का मारकर खोदे गए गड्ढे में धकेला गया फिर उसे जिंदा दफना दिया गया। वहीं वन विभाग ने बिहार में पिछले 4 दिनों में 300 नील गाय को मारने का दावा किया है। इस घटना के चलते वन विभाग का कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विभाग से बचने के लिए वन विभाग ने जेसीबी चालक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है।