धनंजय राणा,इंडिया न्यूज नाउ।
देवघर,झारखंड।
इंडियन स्काउट एंड गाइड फेलोशिप देवघर के कार्यक्रता राजा यादव,रुपाली शर्मा, अनुरिमा शर्मा, एवं सभी इंडियन स्काउट एंड गाइड फेलोशिप कार्यकताओ नेतकरीबन 3लाख कांवरियों को शरबत पिलाया।
सावन की दूसरी सोमवारी पर देवघर शिवभक्तों से केसरियामय हो गया है। रात से ही कांवरियों की कतार लंबी होती चली गई। देर रात में यह कतार 15 किलोमीटर लंबी होकर कुमैठा तक पहुंच गया। अहले सुबह जैसे ही मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खुला देवघर हर-हर महादेव की जाप से गुंजायमान है। इधर कांवरियों की अप्रत्याशित भीड़ के कारण ऊपर सिंघवा में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसे ठीक करने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।