रंजन कुमार (सासाराम)
आज सासाराम का नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठा टोली में आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि पानी का पाइप ले जाने के दौरान विवाद हो गया। इसी विवाद में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए तथा जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। वहीं लोगों ने दोनों घायलों को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। घायलों में पवन सोनी की स्थिति चिंताजनक है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।