रंजन कुमार (सासाराम)
रोहतास जिला में हत्या का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बिक्रमगंज के दुर्गाडीह गांव में रवि नंदन मिश्रा नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हत्या का कारण संभवत भूमि विवाद बताया जा रहा है। मृतक के पुत्र ने बताया कि हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनके पिता की हत्या कर दी। मृतक के पुत्र ने हत्यारों की पहचान से इनकार किया है।
उधर पुलिस सबको पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाई है। उधर हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। हत्या के लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। मालूम हो कि गांव में मृतक के साथ कुछ लोगों का पहले से जमीन का विवाद चल रहा है। संभवत उसी विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस फिलहाल कुछ भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।