विवेक मुस्कान इंडिया न्यूज नाउ
कुशेश्वरस्थान : कमला-बलान में हुई टूट का असर अब कुशेश्वरस्थान प्रखंड पर भी पड़ा है। वैसे कमला-बलान नदी के जलस्तर में कमी आने के कारण पहले से प्रभावित गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन उनकी समस्यायें बरकरार है। सबसे बड़ी समस्या नावों का है। वहीं कमला-बलान तटबंध के पश्चिमी भाग में अवस्थित सुधराईन, भिंडुआ, महिसौत, कुशेश्वरस्थान उत्तरी व दक्षिणी पंचायतों में तेजी से बाढ़ का पानी फैल रहा है। महिसौत और सुधराईन पंचायत का प्रखंड मुख्यालय से सड़क सम्पर्क टूट गया है। वहीं निर्माणाधीन गढ़ैयपुरा, सुधराईन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर पानी ओवरटॉप कर गया, जिससे कई गांवों का यातायात प्रभावित हो गया है। तेजी से पानी फैलने के कारण शिव मंदिर परिसर में अवस्थित शिव गंगा में पानी गिरना शुरू हो गया है। बाढ़ प्रभावित इटहर पंचायत में सभी चापाकल बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। जिससे पेयजल की समस्या बनी हुई है।