निभाष कुमार , इंडिया न्यूज नाउ।
शंभूगंज,बांका।
अपनी सौतन यानि अपने पति के दूसरी पत्नी को भगाने के लिए एक महिला ने अपने भाईयो को बुलवाकर गाली गलौज कर लोहे के रड से जमकर मारपीट की। जिससे महिला का सिर फटकर गंम्भीर रूप से जख्मी हो गई। इस घटना के बाद जख्मी हालत में ही खुन से लथपथ होकर महिला अपने ससुर के साथ शंभूगंज थाना पहुंची। जहां शंभूगंज पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शभूगंज भेज दिया है।
इस घटना को लेकर जख्मी महिला प्रीती साह पति अवधेष साह ने रजौन थाना क्षेत्र के सिघारपुर गांव के भुषण साह, मनोज साह, बुलबुल साह, तीनो पिता सुशील साह, झिटकिया गांव के सरवन साह , वैदपुर गांव के मीना देवी पति जागो साह व अपनी सौतन प्रियंका साह को नामजद अभियुक्त बनाते हुए शंभूगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के वैदपुर गांव के अवधेष साह का पहला शादी रजौन थाना क्षेत्र के सिघारपुर गांव में प्रियंका साह के साथ हुआ था। शादी के बाद दाम्पत्य जीवन में दो पूत्री हुई। इसी बीच पुत्र नही होने के कारण अवधेष साह ने दूसरी शादी बंगाल में प्रीति साह से कर लिया। दूसरी शादी करने के बाद से गांव घर में विवाद शुरू हो गया। इसी बीच सोमवार को महिला के पति अवधेष साह किसी काम से बाहर गए थे कि उसकी पहली पत्नी प्रियंका साह ने रजौन से अपने भाईयों व रिस्तेदारो को बुलाकर गाली गलौज कराने लगा। जब गाली गलौज करने से मना किया तो सभी ने लोहे के रड से हमला कर बेरहमी के साथ मारपीट कर कान की बाली सहित जेवरात लूट लिया। जब महिला के ससुर अनिरूद्ध साह बचाने दौड़े तो उसे भी धक्का मार कर गिरा दिया। इस घटना के बाद किसी तरह महिला जान बचाकर अपने ससुर के साथ थाना पहुंचकर घटना की जानकारी शंभूगंज पुलिस को दिया। इस बाबत शंभूगंज थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि मामले गंभीर हैं, अनुसंधान जारी कर दी गई हैं.