बद्रीप्रसाद गुप्ता,लातेहार ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप सोमवार को भाजपा मंडल कार्यालय में भाजपा मंडल महिला मोर्चा के गठन को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभु प्रसाद ने किया वहीं चुनाव प्रर्यवेक्षक के रूप में भाजपा महिला मोर्चा लातेहार के जिला अध्यक्ष श्रीमती शीला देवी, भाजपा के कद्दावर नेता भानु प्रसाद, 20सूत्री अध्यक्ष जयराम प्रसाद, आनंद किशोर नाथ शाह, जमुना प्रसाद, अजय उरांव, बंधा राम, हरेन्द्र नाथ शाह आदि मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से महुआडांड मंडल भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद के लिए श्रीमति पूनम बडाईक का वहीं महामंत्री पद के लिए श्रीमती उमा देवी, उपाध्यक्ष बबिता देवी, फिलीसीता देवी, कोषाध्यक्ष श्रीमती पानपति देवी, मंत्री पुनिता नगेसिया, हिरमनिया देवी, अनिता देवी,उमावती देवी व 12 कार्यकारिणी सदस्य का गठन किया। रिपोर्ट कैमरा मैन राहुल कुमार के साथ बद्री गुप्ता लातेहार ब्यूरो की रिपोर्ट