विवेक मुस्कान इंडिया न्यूज नाउ
दरभंगा : जल जमाव की समस्या को लेकर गांधीनगर मुहल्ला के लोगों ने विधायक संजय सरावगी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व अमन सेक्सेना कर रहे थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समस्या वर्त्तमान नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी है। विगत 15 वर्षों से जल जमाव की समस्या बनी हुई है। बारिश के दिनों में दो से तीन महीने तक पानी लगा रहता है। लोगों के घरों और दूकानों में पानी घुस जाता है। इस कारण लोगों को बीमारियों से भी झूझना पड़ता है। लोगों ने बताया कि 7 से 8 फीट गहरा नाला बना हुआ है। फिर भी बारिश के दिनों में नाला-रोड एक हो जाता है। इस कारण दुर्घटनायें भी होती रहती है। लोगों का आक्रोश था कि प्रत्येक वर्ष चुनाव से ठीक पहले विधायक शिलान्यास करते हैं और अब तक दो बार शिलान्यास होने के बावजूद जमीन पर काम नहीं हो रहा है। आक्रोशित लोगों में राजीव राय, जयप्रकाश झा, बाबुल राज, सुधीर मंडल, सुनील मंडल, मुन्ना माइकल, दिलीप राय, दीपक कुमार, अमर दास, विपुल कुमार, अविनाश शर्मा, लालू चौधरी, चंदन झा, रमेश दास, संजय शर्मा, रामाशीष राय, मालती देवी, सोनू कुमार, चंदन मंडल, श्रवण चौधरी आदि मौजूद थे।