रूचि कुमारी भागलपुर, इंडिया न्यूज नाउ
भागलपुर। राष्ट्रीय समता पार्टी सेक्युलर के द्वारा सिंह कम्युनिटी हॉल भवनाथपुर में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह संयोजक रासपा सेक्यूलर डॉक्टर अरुण कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह अलमस्त, वरिष्ठ नेत्री पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री श्रीमती रेणु कुशवाहा, टीएनबी कॉलेज प्राचार्य डॉ संजय चौधरी, अंग क्रांति सेना राष्ट्रीय संयोजक शिशिर रंजन सिंह, रासपा नेता रंजन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रासपा नेता रंजन सिंह व मंच संचालन अंग क्रांति सेना संयोजक शिशिर रंजन सिंह कर रहे थे। राष्ट्रीय समता पार्टी सेकुलर की सदस्यता रंजन सिंह व शिशिर रंजन सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ लिया जिनको पूर्व सांसद सह संयोजक डॉ अरुण कुमार सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समता पार्टी सेक्युलर के नेता डॉ अरुण कुमार सिंह संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। गरीब गुरवो के बच्चे चमकी बुखार के कारण मर रहे हैं! नीतीश कुमार 15 वर्षों से बिहार में शासन चला रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग सबसे निचले स्तर पर चला गया है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है, राष्ट्रीय समता पार्टी सेकुलर संपूर्ण बिहार में विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा और एक अच्छी सरकार बिहार को देंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह अलमस्त ने कहा बिहार सरकार के लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था पूरी तरह चौपठ है! हत्याएं बलात्कार से लोग परेशान है। पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने कहा नीतीश कुमार शासन चलाने में असमर्थ हो गए हैं, बिहार की जनता कि इनको कोई चिंता नहीं है नैतिकता के आधार पर इनको पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कार्यक्रम में शामिल अंग क्रांति सेना राष्ट्रीय संयोजक शिशिर रंजन सिंह, रासपा नेता रंजन सिंह, राष्ट्रीय समता पार्टी सेकुलर के संयोजक डॉ अरुण कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह अलमस्त, पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, विजय कुशवाहा, अजीत सिंह ,मोहम्मद औरंगजेब अरमान, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा रासपा मुजम्मिल इमाम,राष्ट्रीय समता पार्टी सेकुलर की जिला अध्यक्ष मोहम्मद खालिद हुसैन,पीयूष कुमार, फुलेना सिंह, मोहम्मद जाने आलम, विनीत कुमार, अंशु राय, अंबुज रॉय, राजीव कुमार मुन्ना, महेंद्र सिंह, मोहम्मद मंजूर आलम, छोटू कुमार मनीष कुमार प्रियरंजन कुमार आदि सैकड़ों लोग शामिल थे!