अजीत कुमार श्रीवास्तव इंडिया न्यूज नाव
गोपालगंज भोरे
भोरे थाना क्षेत्र के मोतीपुर एराजि गाँव में जमीन के विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट में 2 लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे लाया गया, बताया जाता है की शम्भू यादवऔर अशोक यादव के बीच पहले से चला आ रहा जमीनी विवाद में एक बार पंचायत भी हो चुका है लेकिन अशोक यादव उस पंचायत को नही मानते,जब शम्भू यादव और उनके पिता जयनरायण यादव खेत में काम कर रहे थे जैसे ही अशोक यादव को पता चला वे और सुकदेव यादव, ओमप्रकाश यादव, अनिल यादव, सुमन कुमारी, सुनीता देवी, दुर्गावती देवी, संगीत देवी लाठी डंडा लेकर आए और दोनों को लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया कैसे भी कर दोनों भोरे रेफरल अस्पताल आए और इलाज कराने के बाद शम्भू यादव पिता जयनरायण यादव ग्राम मोतीपुर एराजि ने भोरे थाना में एप्लिकेशन दे न्याय की गुहार लगाई है।