बद्रीप्रसाद गुप्ता, लातेहार ।
आज ग्राम जलता औरगा नदी के तट पर अखिल भारतीय गायत्री परिवार प्रज्ञा कुंज चनन्डीह के संत नारायण जी के द्वारा ग्रह ग्रह गायत्री मंत्र प्रचार के लिए संस्कार के लिए आज जलता गांव में कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में अजय राम पत्नी रेखा देवी रामअवतार मिस्त्री पत्नी सोनी देवी मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित है
जलता गांव में गायत्री मंत्र आहुति दे कर के हवन यज्ञ किया गया। जिसमें गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
गांव के विजय राम का कहना है कि इस प्रकार के हवन हमारे पूर्वज हजारों वर्ष पहले करते थे ।आज हम लोग इस प्रकार से काम कर के बहुत आनंदित हो रहे हैं। हम लोग अपने पूर्वजों का परंपरा को निभा रहे हैं। हम लोग चाहते हैं कि इस प्रकार का संस्कार ,वैदिक रीति से हर गांव में हो।
संत नारायण जी का कहना है कि गायत्री मंत्र महामंत्र है। इसके जाप मात्र से समस्या समाधान होती है। लोगों में परिवार में एकता भाईचारा रहे।
एकात्म मानववाद के तहत व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण समाज निर्माण, राष्ट्र निर्माण, विश्व निर्माण होना जरूरी है ।तभी देश में शांति और भारत विश्व गुरु बनने के लिए समर्थ होंगे ।भारत की आत्मा गांव में बसती है। जब तक गांव में जागृति, ऊर्जावान, संस्कृति रूप से संपन्न नहीं रहेगी। तब तक भारत विश्व गुरु कैसे बनेगा।
इस गायत्री महायज्ञ में रामजन्म मिस्त्री संजय राम मुदित कुमार सरस्वती देवी सुसील राम दामोदर राम कल्लू राम सूरज राम बेवी देवी भोलाराम प्रतिमा कुमारी मनीता कुमारी रेखा कुमारी वीरेंद्र प्रसाद सहित कई भक्तजन शामिल हुए रिपोर्ट कैमरा मैन राहुल कुमार के साथ बद्री गुप्ता की रिपोर्ट