इंट्रो, शव महुआडांड थाना क्षेत्र स्थित ग्राम शाले के रहने वाले जुस्टीन एक्का की।
बद्रीप्रसाद गुप्ता,लातेहार
महुआडांड।
महुआडांड थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बेलटोली के रहने वाले राजेन्द्र पाल तिर्की के खेत में स्थित लफुवा पेड़ के नीचे से महुआडांड थाना पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त हो चुकी है। शव महुआडांड थाना क्षेत्र स्थित ग्राम शाले के रहने वाले जुस्टीन एक्का पिता मिखाएल एक्का उम्र 32 वर्ष की है। वहीं इस संबंध में महुआडांड थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली ने बताया कि प्रथम द्रष्टया पता चला कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नही थी। वह गत 22 जून से घर से लापता था। आज सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी सूचना महुआडांड थाना में दी। जिसपर महुआडांड थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली, सअनि निलेश कुमार व जिला पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया। महुआडांड थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली ने बताया कि सभी बिन्दुओं पर गहन छानबीन की जायेगी। रिपोर्ट कैमरा मैन राहुल कुमार के साथ बद्री गुप्ता लातेहार ब्यूरो की रिपोर्ट