बगहा दिवाकर कुमार
किसान चौपाल कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों में जागरुकता करना, खेती में वैज्ञानिक तरीके को अपनाने पर जोर देना एवं कृषि योजनाओं सहित पशुपालन संबंधित जागरूक करना हैं।
बगहा(24/06/2019):-बगहा दो प्रखंड के मंगलपुर औसानी पंचायत में सोमवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया।किसान चौपाल की अध्यक्षता मंगलपुर औसानी की मुखिया अंजलि देवी ने की। जिसमे पंचायत के किसानों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और सरकार के कृषि योजनाओं और कार्यक्रमों से अवगत हुए। प्रखंड कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों में जागरुकता लाना, खेती में वैज्ञानिक तरीके को अपनाने पर जोर देना एवं कृषि योजनाओं की जानकारी देना आदि है।बीएओ श्री प्रसाद ने किसानों को खेतों में ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद का प्रयोग करने की अपील की।
उन्होंने किसानों को लंबी माध्यम और छोटी अवधि वाली धान की प्रजाति की बोआई का समय के बारे में विस्तार से बताते हुए सीधी बोआई की तकनीकी जानकारी और इसके फायदे बताएं। उन्होंने बीज की गुणवत्ता की बीज उपचार, खर पतवार प्रबंधन, पोषक तत्व प्रबंधन, बीज की छटाईं और उपचार नर्सरी की तैयारी, प्रोफाइल पोषक तत्व का बंधन, खरपतवार नियंत्रण, सिचाई प्रबंधन, हानिकारक कीट से बचाव से लेकर फसल की कटाई और भंडारण के बारे में भी विस्तार से बताया।वही चौपाल में किसानों ने कृषि से संबंधित कई समस्याओं को सामने रखा और उसका समाधान बताया गया।चौपाल कार्यक्रम के दौरान प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. एसबी रंजन ने खेती के साथ पशुपालन संबंधित जानकारियां दी।उन्होंने बताया कि किसान खेती के साथ पशुपालन करेगा तो 12 मास रोजगार व आर्थिक उपार्जन संभव है क्योंकि खेती के लिए तो फसल चक्र पर निर्भर रहना पड़ता है। इस प्रकार यदि खेती व पशुपालन को सम्मिलित रूप से किया जाएगा तो किसानों की कई समस्याओं का निस्तारण हो जाएगा।वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीे वर्ष 2020 तक किसानों की आय को दुगुना करना चाहते हैं इसके लिए किसानों को कृषि के साथ पशुपालन व डेयरी उद्योग में संभावनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।जिससे क्षेत्र में कृषि, पशुपालन व डेयरी के विकास को बल मिलेगा और किसान समृ़द्ध व खुशहाल होंगे। उन्होंने किसानों को पशुपालन, पशु चिकित्सा, पशु आहार व डेयरी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।वही किसान सलाकार राहुल यादव ने
किसानों को धान का बिचड़ा डालने, उसकी रोपाई व निराई करने, फसल की सिचाई एवं खर-पतवार को समाप्त करने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को खरीफ व रबी फसल की खेती के साथ-साथ खेत के मेढ़ पर पौधरोपण करने, पोखरे का निर्माण कराने एवं मत्स्य पालन करने के लिए प्रेरित किया । साथ हीं खाद बीज और कृषि यंत्र पर मिले वाले अनुदान के बारे में बताया गया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी, जिसमे छूटे हुए किसानों ने अपना पंजीकरण कराया।किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी एसी अमरीश कुमार, अशोक पांडेय,लक्ष्मण प्रसाद सिंह
ने दी।इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंचायत के प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।