प्रकाश राज, इंडिया न्यूज़ नाउ।
हाजीपुर/ वैशाली नगर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में माता रानी चौक स्थित मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित हो रहे अष्टयाम यज्ञ से पूरा हाजीपुर भक्ति के रस में डूब गया। यज्ञ स्थल से श्री राम परिवार एवं भारत माता की झांकी निकाली गई। झांकी लोदीपुर, मीनापुर, मालीपुर, चकवारा, कटरा होते हुए शहर में प्रवेश किया। शहर के सभी महत्वपूर्ण मार्गों से झांकी गुजरते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंच कर समाप्त हो गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर में भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके उपरांत हवन पूर्णाहुति का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। संध्या समय भारत माता के प्रतिमा का अनावरण कर विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। तथा आयोजनों में श्रद्धापूर्वक भाग लिया इस इलाके में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। तथा पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज रहा है। यज्ञस्थल पर महाराज सूबेदार जी अपने प्रवचन के माध्यम से लोगों को ओत प्रोत कर दिया। प्रवचन समाप्ति के उपरांत यज्ञ स्थल पर महा भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया।यज्ञ को सफल कराने में निर्गुज राय,दिनेश कुमार, श्रवण राय,उपेंद्र राय,सोनू आर्या,वीणा देवी,रेखा देवी ने सक्रिय भूमिका निभाई।