आरिफ हुसैन,इंडिया न्यूज नाउ।
जामताड़ा।
प्रखंड सह अंचल कार्यालय फतेहपुर के प्रखंड सभागार में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना अंतर्गत ग्राम प्रधान एवं मुखिया के साथ अंचल अधिकारी पंकज कुमार रवि की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गयी।इस दौरान अंचलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना अंतर्गत विभिन्न पहलुओं पे चर्चा की गयी तथा कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।आम किसानो की हित के लिए इस योजना को धरातल पर सफल बनाने के उद्देश्य से अंचलाधिकारी द्वारा सभी को एक जुट होकर काम करने एवं सही लाभुक को इसका लाभ मिले। इस बात पर विशेष बल देते हुए तय समय सीमा के अंदर काम को शत- प्रतिशत करने का निर्देश दिया। साथ ही राजस्व कर्मचारियों को वंशावली यथाशीग्र निर्गत करने का भी आदेश दिया गया। विभिन्न गांवों से आये हुए ग्राम प्रधानों द्वारा अंचलाधिकारी के समक्ष अपने अपने बात को रखा साथ ही उसके निदान करने से सम्बंधित निर्देशों को समझाया गया। मुखिया जनों को ग्राम अंतर्गत बनाये गए विभिन्न समितियों के काम में अपने स्तर से मदद करने का आग्रह किया गया। अंचल निरीक्षक सुनील सोरेन द्वारा फॉर्मेट डी को पढ़कर सुनाया गया एवं इसपर अम्ल करने का भी निर्देश दिया गया। इस बैठक में अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी, मुखिया, ग्राम प्रधान उपस्थित थे।