बद्रीप्रसाद गुप्ता, लातेहार।
महुआडांड प्रखण्ड स्थित ग्राम लुरगुमी के रहने वाले रामचरण मुण्डा उम्र 65 वर्ष की कथित तौर पर भुख से मौत हो जाने की न्यूज मिडिया में आने के बाद झारखंड राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग के राज्य सचिव संजय कुमार लातेहार सिविल सर्जन एस. पी. शर्मा, लातेहार डीएसओ जयप्रकाश झा, महुआडांड बीडीओ प्रिती किस्कु व महुआडांड प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी वी. बाखला के साथ मृतक के गांव पहुंचे व मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस संबंध में महुआडांड बीडीओ प्रिती किस्कु ने बताया कि मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने भुख से मौत को नकारते हुए बताया कि मृतक रामचरण मुण्डा उम्र 65 काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। मृतक रामचरण मुण्डा के अस्वस्थ रहने पर सर्वप्रथम गांव के ही रहने वाले झोला छाप डाक्टर से उसका उपचार कराया गया बाद में ठीक नहीं होने पर महुआडांड मुख्यालय स्थित भगवती हाॅस्पीटल में भी उपचार हुआ। हांलाकि उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई।