राजा गुप्ता (इंडिया न्यूज नाउ)
बासोपट्टी
थाना क्षेत्र के मझौरा गांव के बेला बाध पर एक व्यक्ति का शव मिलनें से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान मझौरा गांव निवासी करीब 45 वर्षीय लाल मोहम्मद के रुप में हुई है।घटना गुरुवार सुबह की है।जहां गांव के कुछ लोग अपने खेतों में काम करने गए तो लोगों की नजर हत्या कर फेंके गए उक्त शव पर पड़ी।इस दौरान घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष अमृत लाल साह ,एसआई सुनील कुमार ,एएसआइ सुरेन्द्र यादव सहित अन्य बल घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।इधर घटना की खबर से आसपास के गावों में सनसनी फैल गई।घटना स्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जूट गई और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी।मृतक के भाई ने बताया की मृतक और उनके पत्नी बीते कई महिनों से अपने फुफेरी बहन सैतुन खातुन के घर छतौनी गांव मे रहता था।पुरे दीन मजदूरी करने के बाद रोज अपने बहन के घर चला जाता था।उन्होंने बताया की मृतक के शादी कई वर्ष पूर्व हुई थी लेकीन एक भी संतान नही है।
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की माने तो मृतक और मृतक के फुफेरी बहन के बीच जमीन को लेकल बराबर कहासुनी होती थी।और मृतक से उनके जमीन रजिस्ट्री कर देने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होती थी।लेकिन मृतक जमीन देने से मना करते आ रहा था।मृतक की पत्नी भी जमीन दे देने की समर्थन पति के फुफेरी बहन को करती थी।बहरहाल घटना के बाद पुलिस मृतक के पत्नी समीना खातुन और फुफेरी बहन सैतुन खातुन को थाने पर लाकर पूछताछ किया।जिसके बाद मृतक के पत्नी के बयान पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।