आरिफ हुसेन, जामताड़ा।
जामताङा- शुक्रवार अलसुबह झुंड से बिछड़े एक हाथी ने चेगाईडीह के 50 वर्ष के अमरुल अंसारी को कुचल कर मार दिया। जिस कारण अमरुल की मौत घटनास्थल पर हो गयी। बताते चलें की दो दिन बाद अमरुल के घर में तीन शादी एक साथ होंने वाला था। दो लङका और एक लड़की की निकाह होना था। लेकिन उपर वाले ने कुछ और ही सोच रखा था।
वही सोनबाद गाँव के उम्र 35 वर्ष जोगेन बाउरी को भी ने कुचल कर मार दिया। नवाडिह गाँव के जोनेश्वर हैबरेम जो सुबह शौच के लिए निकला था उसे भी हाथी ने अपना शिकार बना लिया। हलाकी जोनेश्वर की स्थिति ठिक है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।