अजित कुमार संतोषी, देवघर झारखंड।
देवघर शहर सहित पूरे जिले में ईद -उल -फितर का त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान नमाजियों ने देवघर सहित पूरे झारखंड प्रदेश की तरक्की, देश एवं प्रदेश की खुशहाली, आपसी प्रेम और भाईचारे की दुआ मांगी। ईद के मद्देनजर ईदगाह और मस्जिदों के आसपास पुलिस सुरक्षा बल तैनात रहा। ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मस्जिदों के आसपास रौनक देखने को मिली। जहाँ हजारों की संख्या में लोग इक्ट्ठा हुये और अमन चैन की दुआ मांगी। वही मुस्लिम समाज ने नमाज पढ़ने के बाद नमाजियों ने एक -दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। उधर घरों में सेलइयां और अन्य मिष्ठान बनाकर ईद की खुशियां मनाई गई। ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय के बच्चों में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला। इस खास दिन में बच्चों ने नए-नए कपड़े पहने। वहीं बड़ों से पनपसंद ईदी पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नही रहा। देवघर झारखंड से अजित संतोषी कि रिपोर्ट