बद्रीप्रसाद गुप्ता, लातेहार।
महुआडांड।
महुआडांड प्रखण्ड में ईद पर्व से पूर्व आदर्श आचार संहिता को सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए जाने को लेकर लातेहार पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महुआडांड थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली के नेतृत्व में महुआडांड थाना पुलिस के द्वारा मंगलवार को फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली ने ईद के पूर्व सुरक्षा व्यवस्था बनाने को लेकर पुरे महुआडांड बाजार, शास्त्री चौक, रामपुर चौक, बिरसा चौक, जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, गौशिया मस्जिद होते पुरे शहर में प्लैग मार्च किया एवं ईद को देखते हुए विधि व्यवस्था बनाने को लेकर लोगों को निर्देशित किया। थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली ने आसमाजिक तत्वों पर भी नजर रखने की बात कही। मौके पर महिला थाना प्रभारी अखिलेश चौबे, अनि ठाकुर प्रसाद सिंह, सअनि द्वारिका नाथ पाण्डेय समेत जिला पुलिस बल व सैफ के जवान साथ साथ थे।रिपोर्ट कैमरा