रंजन कुमार (सासाराम)
आज रोहतास जिला के सासाराम में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के जिला स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव आयोजित की गई। इस अवसर पर अरविंद कुमार प्रजापति को जिला अध्यक्ष चुना गया। सासाराम के ओझा टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में ‘कुम्हार प्रजापति समिति’ के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी उपस्थित हुए। समन्वय समिति के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के चुनाव के बाद नव चयनित जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार प्रजापति ने कहा कि उनका समाज सामाजिक, राजनीतिक तथा आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है।जिस तरह से अन्य जातियों का विकास हो रहा है। कुम्हार प्रजापति ‘जाति वर्ग’ आज भी समाज में हाशिए पर खड़े हैं। इस जाति वर्ग को राजनीतिक और सामाजिक हैसियत बढ़ाने की दिशा में वह कार्य करेंगे। गौरतलब है कि इस दौरान कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया।