विवेक यादव,गया ।
01 जून 2019
गया:(बिहार)लोजपा के महानगर महिला अध्यक्ष मीना देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केंद्र सरकार में लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान को दुबारा कैबिनेट में मंत्री बनाये जाने से लोजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।मौके पर गया के विभिन्न प्रखंडों में कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को अबीर-गुलाल लगा आपस में मिठाईयां बांटी व एक दूसरे को बधाई दी।लोजपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के साथ-साथ अमित शाह को गृह मंत्री, रवि शंकर प्रसाद को कानून मंत्री, गिरिराज सिंह को केन्द्रीय पशुपालन मंत्री, राम विलास पासवान को उपभोक्ता मंत्री, नित्यानंद राय को गृह राज्य मंत्री, आरके सिंह को उर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), अश्विनी चौबे को स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाये जाने पर लोजपा परिवार के तरफ से उन्हें बधाई दी गयी। बधाई देने वालों में लोजपा बाराचट्टी के पूर्व प्रत्याशी सुधा देवी,महिला सेल की अध्यक्ष रीता गहलोत,,मीना देवी,रीना देवी,राबिया खातून,ममता देवी,बैजंती देवी,नीता मांझी,पार्वती देवी,के साथ- साथ बाराचट्टी के पंचायत अध्यक्ष उमेश पासवान व अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।लोजपा के स्थानीय प्रधान कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह और संचालन रीता गहलोत ने किया।वही जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने सूचना जारी करते हुए सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि आगामी 3 जून को पटना पार्टी कार्यालय में होने वाले इफ्तार पार्टी में शामिल होने का कष्ट करें,जिसमे प्रदेश एवं जिला के सभी नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।