इंडिया न्यूज नाउ,बगहा दिवाकर कुमार
बगहा(01/06/2019) :बगहा नगर थाना की पुलिस ने बीती रात आर्केस्ट्रा नर्तकी रत्ना देवी उर्फ टुकी गोलीकांड के अभियुक्त पारस नगर निवासी संजय साहनी पिता मनोज साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कांड में घटना के दिन एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वही पुलिस लगातार दूसरे अभियुक्त की तलाश कर रही थी। जिसे शुक्रवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। नगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि पारस नगर मोहल्ले में बारात आई थी। बारात में द्वारपूजा के वक्त नर्तकी डांस कर रही थी। इसी दौरान दो गुटों में विवाद होने लगा। एक गुट ने गोली चला दी। स्टेज पर डांस कर रही नर्तकी के पैर, हाथ व पीठ में गोली लगी है। जिसके कारण नर्तकी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।